एआइएसएफ कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

सहरसा : एआइएसएफ कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी आह्वान पर बीएसएससी घोटाले की सीबीआइ जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्र कार्यालय के मुख्य गेट पर मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे. जिलाध्यक्ष चौसन कुमार ने कहा कि बीएसएससी परीक्षा घोटाले की जांच के आदेश तक फेडरेशन आंदोलन […]
सहरसा : एआइएसएफ कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी आह्वान पर बीएसएससी घोटाले की सीबीआइ जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्र कार्यालय के मुख्य गेट पर मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे. जिलाध्यक्ष चौसन कुमार ने कहा कि बीएसएससी परीक्षा घोटाले की जांच के आदेश तक फेडरेशन आंदोलन जारी रखेगा.
उन्होंने सभी छात्राओं सहित अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को केजीसेपीजी तक नि:शुल्क शिक्षा देने, वर्ष 2014 से अब तक लिए गये शुल्क वापस करने, सभी छात्रावासों के छात्रों को केरोसिन तेल मुहैया कराने, छोटा गैस सिलेंडर देने, लॉज का किराया तय करने की मांग की. राज्य कार्यकारिणी सदस्य शंकर कुमार,
जिला सचिव मोनू कुमार व अध्यक्ष चौशन कुमार के नेतृत्व में आंदोलन कारी छात्रों ने थाना चौक जाम करने के बाद डीइओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया. छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार छात्रों के अधिकार को कुचलना चाहती है. जिसे छात्र संगठन बर्दास्त नहीं करेगा. संगठन ने अपनी मांगों का स्मार पत्र डीइओ दिनेशचंद्र देव को सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




