दूसरे दिन पांच निष्कासित

Published at :03 Mar 2017 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन पांच निष्कासित

आयुक्त, डीएम, एसपी ने मैट्रिक परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा सहरसा : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को कदाचार के आरोप में जिले के विभिन्न केंद्रों पर पांच परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. प्रथम दिन की परीक्षा में सबक लेते जिला प्रशासन ने दूसरे दिन पूरी चौकसी रखी व सभी केंद्रों पर समय से […]

विज्ञापन

आयुक्त, डीएम, एसपी ने मैट्रिक परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

सहरसा : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को कदाचार के आरोप में जिले के विभिन्न केंद्रों पर पांच परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. प्रथम दिन की परीक्षा में सबक लेते जिला प्रशासन ने दूसरे दिन पूरी चौकसी रखी व सभी केंद्रों पर समय से पुलिस बल व मजिस्ट्रेट के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल नहीं बन सका. सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गहन जांच की गयी. उसके बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया. प्रमंडलीय आयुक्त ललनजी सहित डीएम विनोद सिंह गुंजियाल, एसपी अश्विनी कुमार, सदर एसडीओ जहांगीर आलम,
डीइओ दिनेशचंद्र देव परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे. दोनो पालियों में आयोजित गणित की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूर्व से ही तैयारी कर रखी थी. जिससे कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित हो सकी. वहीं आयुक्त ने जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पहुंचकर वीक्षण कार्य का निरीक्षण किया व केंद्राधीक्षक को छात्रों की उपस्थिति अनुकूल वीक्षक नियुक्ति का निर्देश दिया. साथ ही केंद्र के मुख्य गेट पर ड‍्यूटी दे रहे गार्ड की लापरवाही पर उन्हें ठीक ढ़ंग से ड्यूटी करने की नसीहत दी. केंद्रीय विद्यालय निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्राधीक्षक को सफाई की समुचित व्यवस्था व वीक्षण कार्य मुस्तैदी से कराने का निर्देश दिया. जानकारी देते डीइओ श्री देव ने बताया कि एकलव्या सेंट्रल स्कूल से चार, डीपीएस से एक व सिमरी बख्तियारपुर इस्लामियां हाइस्कूल से एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी 25 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन