एमडीएम बंद, फिर भी 218 बच्चों को खिला दिया खाना

सोनवर्षाराज : विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने मध्याह्न भोजन में बच्चों की उपस्थिति में हेराफेरी कर कई तरह की गड़बड़ियां की हैं. विद्यालय में एमडीएम बंद होने के बावजूद प्रधानाध्यापकों ने सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति आइवीआरएस रिपोर्ट विभाग को भेजी. सिर्फ यही नहीं विभाग द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में निर्धारित 16 दिनों की जगह प्रधानाध्यापक […]
सोनवर्षाराज : विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने मध्याह्न भोजन में बच्चों की उपस्थिति में हेराफेरी कर कई तरह की गड़बड़ियां की हैं. विद्यालय में एमडीएम बंद होने के बावजूद प्रधानाध्यापकों ने सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति आइवीआरएस रिपोर्ट विभाग को भेजी. सिर्फ यही नहीं विभाग द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में निर्धारित 16 दिनों की जगह प्रधानाध्यापक द्वारा 21 दिनों का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कर दिया जाता है.
इस तरह का मामला तब सामने आया जब स्थानीय बीइओ मिथलेश कुमार सिंह द्वारा महुआ संकुल स्थित विभिन्न विद्यालयों में भारी अनियमितता की शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एनपीएस जमुनिया की प्रधानाध्यापिका प्रियंका सिन्हा द्वारा 21 फरवरी को मध्याह्न भोजन बंद होने के बावजूद आइवीआरएस रिपोर्ट में 218 बच्चों की उपस्थिति दिखायी गयी थी. साथ ही सहायक शिक्षक अशोक कुमार को जनवरी 16 से दिसंबर 2016 तक निर्धारित 16 दिनों की जगह 21 दिन आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




