महिला को जहर खिला कर घर में किया बंद

सहरसा : बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बनचोलहा गांव में ससुर द्वारा अपनी बहू को जहर देकर मारने की कोशिश की गयी. बहू सोनी देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी. उस दौरान उसके पिता ने कुछ लेन-देन की बात कही थी. इसी बीच उनकी मृत्यु हो गयी. इस कारण ससुरालवालों की […]
सहरसा : बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बनचोलहा गांव में ससुर द्वारा अपनी बहू को जहर देकर मारने की कोशिश की गयी. बहू सोनी देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी. उस दौरान उसके पिता ने कुछ लेन-देन की बात कही थी. इसी बीच उनकी मृत्यु हो गयी. इस कारण ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं हो
सकी और तब से दहेज की मांग को लेकर उसके पति जो गुजरात में काम करते हैं व उसके ससुराल वाले बराबर मारपीट करते हैं. पीड़िता सोनी ने बताया कि पिछले चार दिनों से उसे कमरे में बंद कर दिया गया और राजेश सिंह, भोला सिंह, शंकर सिंह, ससुर चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि फांसी देने से हमलोग फंस जायेंगे, इसलिए दवा खिला कर मार दो. सबने उसे दवा खिला दिया. इसके बाद उसने अपनी मां सावित्री देवी को फोन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




