दो केंद्रों से कदाचार के आरोप में दो निष्कासित

Published at :02 Mar 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
दो केंद्रों से कदाचार के आरोप में दो निष्कासित

सख्ती. अफरातफरी के माहौल में शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा, विशेष जांच के बाद परीक्षार्थी घुसे केंद्र में अफरा-तफरी के माहौल के बीच मैट्रिक की परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गयी. पुलिस नहीं रहने की वजह से शुरू-शुरू में परेशानी हुई. बुधवार को पहले दिन दोनों पालियों में अंग्रेजी की परीक्षा ली गयी. िजले में […]

विज्ञापन

सख्ती. अफरातफरी के माहौल में शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा, विशेष जांच के बाद परीक्षार्थी घुसे केंद्र में

अफरा-तफरी के माहौल के बीच मैट्रिक की परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गयी. पुलिस नहीं रहने की वजह से शुरू-शुरू में परेशानी हुई. बुधवार को पहले दिन दोनों पालियों में अंग्रेजी की परीक्षा ली गयी. िजले में अलग-अलग केंद्रों से कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. इस वजह से अभिभावक भी सहमे रहे.
सहरसा : बुधवार को मैट्रिक प्रथम पाली की परीक्षा में सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे. उस वक्त पुलिस की व्यवस्था नहीं रहने से केंद्रों के आगे भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कई केंद्रों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश तक दे दिया गया. परीक्षार्थियों को किसी विशेष जांच से नहीं गुजरना पड़ा. कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ अभिभावक भी प्रवेश कर गये. जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
देर से पहुंची पुलिस टीम ने मोरचा संभाला व केंद्रों पर लगी भीड़ को नियंत्रित किया. परीक्षा केंद्रों से लोगों की भीड़ हटाने के लिए पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. थोड़ी देर में स्थिति सामान्य हुई व परीक्षा केंद्रों के आगे से भीड़ हटायी गयी. जिला प्रशासन की टीम परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में लगी रही. जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, एसपी अश्विनी कुमार, सदर एसडीओ जहांगीर आलम, डीइओ दिनेश चंद्र देव, परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण करते रहे.
सहमे रहे अभिभावक
परीक्षा में कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. जिनमें सहरसा के वीरकुंवर सिंह उच्च विद्यालय से एक छात्र को निकाला गया, वहीं सिमरी बख्तियारपुर उच्च विद्यालय से एक छात्रा को एक्सपेल्ड किया गया. प्रशासन की अग्नि परीक्षा गुरुवार को होने वाले गणित विषय में होगी. प्रशासनिक तैयारी के बीच आयोजित इस परीक्षा में अभिभावक भी काफी डरे, सहमे दिखे. परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं देखी गयी. सभी केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट सतत निगरानी करते रहे. केंद्राधीक्षक व वीक्षकों ने भी कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन के साथ कदम ताल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन