तैनात रहे अधिकारी, परीक्षा केंद्र पर जमा भीड़ को हटाने के लिए चौकस रही पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

पहले दिन शहर की सड़कों पर लगा महाजाम सहरसा : बुधवार से शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा के कारण शहर की सड़कों पर दिन भर जाम लगा रहा. सुबह से ही परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग सहित बाजार की सभी सड़क पर परिक्षार्थियों व अभिभावकों की भीड़ की वजह से हर जगह जाम […]
विज्ञापन
पहले दिन शहर की सड़कों पर लगा महाजाम
सहरसा : बुधवार से शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा के कारण शहर की सड़कों पर दिन भर जाम लगा रहा. सुबह से ही परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग सहित बाजार की सभी सड़क पर परिक्षार्थियों व अभिभावकों की भीड़ की वजह से हर जगह जाम की स्थिति बन गयी. शहर में करीब तीस हजार से अधिक परीक्षार्थी और उससे तीन गुना उनके अभिभावक की मौजूदगी से शहर की सभी सड़कों पर आदमी से लेकर वाहन तक की आवाजाही बढ़ने से दिन भर सड़क पर जाम से लोग जूझते रहे. बुधवार की सुबह परीक्षा अवधि के पहले शहर के गंगजला चौक, थाना चौक, शंकर चौक, पूरब बाजार, जिला स्कूल रोड, पोलिटेक्निक कॉलेज जाने वाली सड़क में मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्रों व उसके अभिभावकों की काफी तादाद के कारण उक्त मार्ग से पैदल निकलने में भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.
खासकर गांव देहात से परीक्षा देने आये लोगों के साथ छोटे वाहन व ऑटो की सड़क पर आवाजाही बढ़ने की वजह से कई मार्गों में तो महाजाम तक की स्थिति बन गयी थी. लक्ष्मीनियां चौक से लेकर तिवारी टोला की सड़क पर सुबह के समय परीक्षा शुरू होने से पूर्व सेंटर पर छात्राओं के प्रवेश के समय सड़क पर काफी भीड जमा होने के कारण महाजाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. खासकर लडकियों के सेंटर आर एम कॉलेज में होने के कारण हर छात्राओं के साथ तीन से चार हेल्पर साथ होने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. यही हाल सभी परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाली सड़क पर बुधवार को देखने को मिला. प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद सुबह से ज्यादा जाम दोपहर में नजर आया. उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को शहर में जो जाम की समस्या बनी थी. वह समस्या मैट्रिक परीक्षा खत्म होने तक शहर में बनी रहने वाली है. इस समस्या के निदान के लिए शहर के चौक चौराहों पर पुलिस ट्रैफिक की व्यवस्था पर जिला प्रशासन को ध्यान देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




