मंडल कारा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं, गुटबाजी चरम पर

सहरसा : सहरसा मंडल कारा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है. कारा के अंदर कैदियों के बीच गुटबाजी जोरों पर है. एक पक्ष जेल प्रशासन पर दबंगई व गलत बर्ताव का आरोप लगा रहा है तो दूसरा पक्ष जेल प्रशासन पर लगे आराेपों को गलत बता रहा है. दो दिन पूर्व पेशी के लिए न्यायालय […]
सहरसा : सहरसा मंडल कारा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है. कारा के अंदर कैदियों के बीच गुटबाजी जोरों पर है. एक पक्ष जेल प्रशासन पर दबंगई व गलत बर्ताव का आरोप लगा रहा है तो दूसरा पक्ष जेल प्रशासन पर लगे आराेपों को गलत बता रहा है. दो दिन पूर्व पेशी के लिए न्यायालय लाये गये पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मीडिया से बातचीत में जेल अधीक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाये. वहीं बुधवार को पेशी के लिए लाये गये पप्पू देव ने आरोपों को गलत बताया. वहीं बुधवार को जेल में पूर्व सांसद से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने आनंद मोहन के आरोपों को सही बताते हुए जेल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की बात कही. इधर, नये घटनाक्रम में कैदियों के एक गुट ने कारा महानिरीक्षक को पत्र लिख कर जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की मांग की है जबकि एक गुट ने डीएम को पत्र लिख कर जेल की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




