शौचालय नहीं रहने पर नवविवाहिता ने ससुराल जाने से किया इनकार

Published at :25 Jan 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय नहीं रहने पर नवविवाहिता ने ससुराल जाने से किया इनकार

22 जनवरी को अनाथ आश्रम में रह रही दिव्यांग सुमन की हुई थी शादी सहरसा : शौचालय नहीं रहने के कारण नवविवाहिता सुमन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया. हालांकि, सुमन की ससुराल में शौचालय निर्माण के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान ने 15 हजार की राशि दी. गौरतलब है कि पिछली […]

विज्ञापन

22 जनवरी को अनाथ आश्रम में रह रही दिव्यांग सुमन की हुई थी शादी

सहरसा : शौचालय नहीं रहने के कारण नवविवाहिता सुमन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया. हालांकि, सुमन की ससुराल में शौचालय निर्माण के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान ने 15 हजार की राशि दी.
गौरतलब है कि पिछली 22 जनवरी को अनाथ आश्रम में रह रही दिव्यांग सुमन कुमारी की शादी सुपौल जिले के वैरो निवासी भानू यादव से हुई थी. सोमवार, 23 जनवरी को जब सुमन के विदाई की रस्म की जा रही थी तो उसे मालूम हुआ कि उसकी ससुराल में शौचालय नहीं है. शौचालय नहीं होने की बात जानते ही सुमन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया.उसने पति को शौचालय निर्माण के लिए कहा. इस बात की जानकारी मिलते ही जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री पासवान ने शौचालय निर्माण में आने वाली लागत देने का निर्णय लिया.
मंगलवार को वे आकांक्षा अनाथ आश्रम पहुंच दिव्यांग सुमन व उनके पति को 15 हजार की नगद राशि दी. उन्होंने नवविवाहिता सुमन के पति श्री यादव को भी धन्यवाद देते कहा कि आज भी ऐसे युवा है जो नेक कार्यों के लिए आगे आ रहे हैं. सुमन के इस प्रयास की सराहना सभी कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन