रुपये लेकर भाग रहा चोर पकड़ाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

कोढ़ा गैंग का सदस्य होने की हो रही चर्चा सिमरी : नगर पंचायत अंतर्गत स्टेशन चौक पर सोमवार शाम एक चोर को पकड़ा गया. जिसकी लोगों ने जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि सोमवार शाम स्टेशन चौक स्थित नवाब मार्केट के प्रथम तल पर स्थित बैंक ऑफ […]
विज्ञापन
कोढ़ा गैंग का सदस्य होने की हो रही चर्चा
सिमरी : नगर पंचायत अंतर्गत स्टेशन चौक पर सोमवार शाम एक चोर को पकड़ा गया. जिसकी लोगों ने जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि सोमवार शाम स्टेशन चौक स्थित नवाब मार्केट के प्रथम तल पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से एक ग्राहक आठ हजार रुपये निकाल झोले में घर ले जा रहा था. बैंक से नीचे उतर कुछ दूर जाने के बाद पहले से घात लगाये चोर ने ग्राहक के हाथ से झोला छीन भागने लगा. जिस पर ग्राहक ने चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया. जिसके बाद कुछ लोगों ने दौड़ कर चोर को बहुत मुश्किल से पकड़ा. उपस्थित लोगों ने चोर की जमकर धुनाई की और उससे पैसे से भरा झोला लिया. इसके बाद पुलिस को खबर की गयी. जिसके बाद बख्तियारपुर पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में ले थाना आयी.
वहीं खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया चोर का नाम अनुज कुमार (12 वर्ष) है. जो कटिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं इसके संबंध कोढ़ा गैंग से भी बताये जा रहे हैं. घटना के संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि चोर पकड़ा गया है. पूछताछ जारी है. यहां यह बता दें कि अपराधियों के फैक्ट्री के नाम से चर्चित कटिहार जिले के कोढ़ा के अपराधियों ने इससे पूर्व भी जिले में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है. यह गैंग बैंक से रुपये लेन देन करने वाले लोगों को यह अपना निशाना बनाता है. इस गैंग में बच्चे से लेकर बड़े तक शामिल होते हैं और यह शातिराना ढंग से खुजली उत्पन्न करने वाला पाउडर शरीर पर फेंक देता है. जिससे शरीर में खुजली होने लगती है और इसी दौरान वह रुपये की थैली ले के फरार हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




