नादो गांव से दो बाइक लुटेरे धराये

Published at :24 Jan 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
नादो गांव से दो बाइक लुटेरे धराये

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के बाइक लूट कांड के वांछित अभियुक्त को सोमवार की शाम को काफी मशक्कत के बाद सौर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों लगातार बाइक लूट की घटना से परेशान पुलिस आखिरकार लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफल हो गये. थानाध्यक्ष रूदल कुमार के […]

विज्ञापन

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के बाइक लूट कांड के वांछित अभियुक्त को सोमवार की शाम को काफी मशक्कत के बाद सौर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों लगातार बाइक लूट की घटना से परेशान पुलिस आखिरकार लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफल हो गये. थानाध्यक्ष रूदल कुमार के नेतृत्व में पुअनि राजेंद्र सिंह, बीरेंद्र साह, सरयू राम, बैजनाथपुर पुलिस शिविर के सअनि हृदय नारायण राम व पुलिस बल के जवानों ने कड़ी मेहनत कर दो बाइक लुटेरा को बहियार में खदेड़ कर पकड़ने में कामयाब रहे. थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरा थाना क्षेत्र के नादो गांव के मनीष कुमार यादव व प्रताप कुमार यादव है. जो सौर बाजार थाना,

बैजनाथपुर पुलिस शिविर व मधेपुरा जिले के कई बाइक लूट कांड के वांछित अभियुक्त थे. गिरफ्तार लुटेरे से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास व पुलिस निरीक्षक तुलसी राम भी थाना पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. मालूम हो कि सौर बाजार थाना क्षेत्र के बेलहा गांव के समीप से बीते 13 जनवरी को एक नियोजित शिक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव की बाइक को शस्त्र का भय दिखाकर लूट लिया था. जिसमें उक्त गिरफ्तार लुटेरे को वांछित आरोपी बनाया गया था. पुलिस को लंबे समय से उक्त लुटेरा की गिरफ्तारी का इंतजार था. जिसमें आखिरकार थानाध्यक्ष रूदल कुमार को सफलता मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन