गर्भवती पत्नी पर वार दुस्साहस. साली पर भी किया जानलेवा हमला

Published at :23 Jan 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी पर वार दुस्साहस. साली पर भी किया जानलेवा हमला

पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर भागलपुर के प्रेम चौधरी ने तेलियाहाट की पत्नी पूजा पर धारदार हथियार से वार कर दिया. उसका गला जख्मी हो गया. हाथ की नस भी कटी. घटना को अंजाम देकर प्रेम भाग निकला. सिमरी बख्तियारपुर / बनमा इटहरी : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बनमा ओपी के तेलियाहाट […]

विज्ञापन

पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर भागलपुर के प्रेम चौधरी ने तेलियाहाट की पत्नी पूजा पर धारदार हथियार से वार कर दिया. उसका गला जख्मी हो गया. हाथ की नस भी कटी. घटना को अंजाम देकर प्रेम भाग निकला.

सिमरी बख्तियारपुर / बनमा इटहरी : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बनमा ओपी के तेलियाहाट बाजार में शनिवार की देर शाम भागलपुर से अपने ससुराल तेलियाहाट बाजार पहुंच गर्भवती पत्नी और नाबालिग साली पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर फरार होने का मामला सामने आया है. वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में इलाज के लिए भरती करवाया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहरसा रेफर कर दिया गया. इधर घटना के बाद इस संबंध में पीड़िता की मां ने बख्तियारपुर थाना पुलिस को फर्द बयान दे मामला दर्ज करवाया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भागलपुर जिले के बबरगंज थाने के बागबाड़ी सकरुल्लाचक निवासी पति प्रेम चौधरी शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल से एक अपने सहयोगी के साथ तेलियाहाट स्थित अपने ससुराल पहुंचा. यहां आने के बाद उसने बिना कुछ पूछे कहासुनी की और पत्नी पूजा देवी पर धारदार हथियार से जान मारने की नीयत से वार करना शुरू कर दिया. वहीं जीजा की करतूत देख पूजा देवी की करीब 13 वर्षीय बहन रानी कुमारी शोर मचाते हुए बचाने दौड़ी तो युवक ने उसका भी हाथ और गला काटने का प्रयास किया. हाथापाई के दौरान युवक ने पत्नी पूजा देवी का गला और हाथ का नस काट दिया और उसकी छोटी बहन रानी कुमारी के दोनों हाथों के आधे से ज्यादा नस काट कर अधमरा कर दिया. वहीं शोर-गुल सुनकर युवती के परिजन के आने पर वह मोटरसाइकल से अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया. इसके बाद बुरी तरह से घायल दोनों को मायके वालों ने इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन