शराब के नशे में फर्जी बीएलओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :22 Jan 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में फर्जी बीएलओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सराही में फर्जी बीएलओ सहित चार को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आवेदन में दिनेश पासवान ने कहा कि वह मानव श्रृंखला में भाग लेकर अपने घर गया तो देखा कि एक युवक अपने हाथ में वोटर लिस्ट लेकर लोगो से पूछताछ कर रहा था. मेरे […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सराही में फर्जी बीएलओ सहित चार को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आवेदन में दिनेश पासवान ने कहा कि वह मानव श्रृंखला में भाग लेकर अपने घर गया तो देखा कि एक युवक अपने हाथ में वोटर लिस्ट लेकर लोगो से पूछताछ कर रहा था. मेरे द्वारा परिचय पूछने पर उसने अपने आप को बीएलओ बताया.

लेकिन मेरे द्वारा बीएलओं को पहचानने की बात कहने पर उसने कहा कि वह अभिषेक वर्मा के लिये काम करता है. इसके बाद उसने फोन कर अभिषेक वर्मा को बताया तो कुछ लड़के बाइक से आया और गाली गलौज करने लगा. स्थानीय लोगों को जुटते देख सभी भागने का प्रयास किया. लेकिन लोगों ने अजीत कुमार, सुशील कुमार, रवि वर्मा व अभिषेक वर्मा को पकड़कर पुलिस को सौपा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन