चोरी के मोबाइल व लैपटॉप के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published at :18 Jan 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल व लैपटॉप के साथ दो युवक गिरफ्तार

सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के मेनहा गांव निवासी सिंटू राम व सहरबा निवासी कृष्णा कुमार को मंगलवार को बिहरा पुलिस के सहयोग से जीआरपी थाना पुलिस ने चोरी मामले में गिरफ्तार कर लिया है. बिहरा थाना एएसआई वकील शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर 2016 को पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से दोनों […]

विज्ञापन

सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के मेनहा गांव निवासी सिंटू राम व सहरबा निवासी कृष्णा कुमार को मंगलवार को बिहरा पुलिस के सहयोग से जीआरपी थाना पुलिस ने चोरी मामले में गिरफ्तार कर लिया है. बिहरा थाना एएसआई वकील शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर 2016 को पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से दोनों युवक, एक यात्री का लैपटॉप व मोबाइल छीन कर कूद गये थे. जीआरपी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तो सिंटू राम के पास से मोबाइल व कृष्णा के पास से लैपटॉप बरामद हुआ है. जीआरपी पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन