बैंक में रुपये जमा करने जा रही महिला के छीने 17 हजार

Published at :09 Dec 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक में रुपये जमा करने जा रही महिला के छीने 17 हजार

सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर की घटना सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस जहां पूर्व के मामले को उद्भेन करने में जुटी है तो वहीं अपराधी लगातार घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहा है. ताजा मामले में तिवारी चौक स्थित सेंट्रल बैंक […]

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर की घटना

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस जहां पूर्व के मामले को उद्भेन करने में जुटी है तो वहीं अपराधी लगातार घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहा है. ताजा मामले में तिवारी चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा करने जा रही विद्यापति नगर निवासी स्व राजेंद्र चौधरी की पत्नी पूजा देवी के साथ बाइक सवार युवकों ने झोला झपट कर पुलिस को चुनौती दी है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा कि वह अपनी दोस्त हटियागाछी निवासी रूबी देवी के साथ पैसा जमा करने जा रही थी.
मानस नगर रोड पर पहुंचने पर पूरब दिशा से एक नीले रंग की बाइक पर तिवारी टोला निवासी कौशल कुमार व एक अन्य लड़का आया और मेरे हाथ से हैंडबैग झपट कर भाग गया. सुनसान रास्ता होने के कारण हल्ला करने पर भी कोई नहीं आया.
डर के कारण हमलोग घर वापस जाकर अपनी मां, बहन व भाई को घटना की जानकारी दी तो सभी थाना में शिकायत करने को कहा. इस बाबत पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन