गिरफ्तार कर लाये जा रहे अपराधी को छुड़ाया

Published at :09 Dec 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार कर लाये जा रहे अपराधी को छुड़ाया

शराब के नशे में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, दर्ज हैं कई संगीन मामले पतरघट : पस्तपार पुलिस द्वारा गुुरुवार की दोपहर पुलिस शिविर अंतर्गत पस्तपार बन्धा मुख्य सड़क मार्ग पर बेलदारी बस्ती के समीप गुप्त सूचना के आधार पर लहोना बस्ती निवासी कुख्यात मो जफर को नशे की हालत में नशा पान करते हुए […]

विज्ञापन

शराब के नशे में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, दर्ज हैं कई संगीन मामले

पतरघट : पस्तपार पुलिस द्वारा गुुरुवार की दोपहर पुलिस शिविर अंतर्गत पस्तपार बन्धा मुख्य सड़क मार्ग पर बेलदारी बस्ती के समीप गुप्त सूचना के आधार पर लहोना बस्ती निवासी कुख्यात मो जफर को नशे की हालत में नशा पान करते हुए गिरफ्तार कर लिया. लेकिन पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर जब पुलिस शिविर पैदल लाया जा रहा था.
उसी दौरान बीच रास्ते में उसके परिजनों एवं कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पुलिस से उसे जबर्दस्ती छुड़ा लिया गया. घटना की जानकारी पाते ही पस्तपार शिविर प्रभारी द्वारा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक पूछताछ कर उसके भागने की दिशा मे उसका पीछा भी किया. लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी. घटना के बाबत पस्तपार शिविर प्रभारी रविंद्र हरिजन ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लहोना बस्ती निवासी कुख्यात मो जफर कुछ शातिर लोगों के साथ बेलदारी बस्ती में शराब पी रहे हैं.
सूचना पाते ही सादे लिबास में पुलिस द्वारा वहां पहुंच कर उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर पैदल ही शिविर पर लाया जा रहा था कि बीच रास्ते में एकाएक उसके परिजनों एवं कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पुलिस से जर्बदस्ती उसका हाथ छुरा कर भगा ले गया.
घटना की जानकारी मिलते ही हम सभी ने दल बल के साथ पीछा भी किया. लेकिन वह फरार होने मे कामयाब हो गया. उन्होंने बताया कि शराब के नशे की हालत में पकड़ाये आरोपी को भगाया जाना संगीन अपराध की श्रेणी में आता है. कुख्यात मो जफर सहित उसको भगाने में सहयोग करने वालों को चिन्हित कर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि कुख्यात मो जफर पर पस्तपार पुलिस शिविर सहित कई अन्य थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं.
लेकिन पस्तपार पुलिस शिविर में उसके उपर कोई भी लंबित वारंट नहीं है. इधर शराब के नशे में कुख्यात मो जफर को पुलिस से जर्बदस्ती छुड़ा कर भगा ले जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. स्थानीय लोगों द्वारा यह भी कयास लगाना शुरू कर दिया गया है कि पस्तपार बाजार में जरूर छुपे रूप से अवैध शराब का कारोबार होता है. अन्यथा दिन के उजाले में कोई भी व्यक्ति नशा पान नहीं कर सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन