17 दिसंबर को मुख्यमंत्री आयेंगे सहरसा

सहरसा : निश्चय यात्रा में शामिल होने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 दिसंबर को सहरसा पहुंचेंगे. इससे पूर्व 15 को सुपौल व 16 को मधेपुरा में निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के जिला आगमन की तैयारी को लेकर सभी विभागों में हड़कंप मचा है. विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यो को लेकर बैठक […]
सहरसा : निश्चय यात्रा में शामिल होने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 दिसंबर को सहरसा पहुंचेंगे. इससे पूर्व 15 को सुपौल व 16 को मधेपुरा में निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के जिला आगमन की तैयारी को लेकर सभी विभागों में हड़कंप मचा है. विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यो को लेकर बैठक करने में जुटे है.
वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कहरा प्रखंड का सिरादेयपट्टी पंचायत अधिकारियों का अड्डा बना हुआ है. सभी विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अपनी-अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




