अस्पताल में पुआल पर सो रहे हैं मरीज

Published at :07 Dec 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में पुआल पर सो रहे हैं मरीज

सिमरी : सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल अस्पताल में परिवार नियोजन के हो रहे ऑपरेशन में बदइंतजामी का माहौल हैरान कर देने वाला है. अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बाद दर्जन भर महिलाओं को हांड़ कंपाने वाली ठंड के बीच बेड पर सुलाने के बजाय अस्पताल की जमीन पर पुआल पर ही सोना पड़ रहा है़. […]

विज्ञापन

सिमरी : सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल अस्पताल में परिवार नियोजन के हो रहे ऑपरेशन में बदइंतजामी का माहौल हैरान कर देने वाला है. अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बाद दर्जन भर महिलाओं को हांड़ कंपाने वाली ठंड के बीच बेड पर सुलाने के बजाय अस्पताल की जमीन पर पुआल पर ही सोना पड़ रहा है़. अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से ठंड लगने और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है. इस वजह से महिलाओं सहित उनके परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है.

सोमवार की देर रात्रि अस्पताल पहुंचे मरीज के परिजन ने बताया कि बेटी को ऑपरेशन कराने अस्पताल लायी थी. ऑपरेशन के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें बरामदे पर ही सोने को कहा. इसकी वजह से उन्हें इस ठंड में बरामदे पर सोना पड़ रहा है.
वहीं चाची रजनी देवी के साथ अस्पताल पहुंची मरीज ने बताया कि बहुत ठंड लग रही है. अपनी बहु को संग लिए अस्पताल आयी मरीज के परिजन ने कहा कि जैसे-तैसे पुआल का इंतजाम कर बहु को सुलाये हैं
. बाहर में रात में सोने की वजह से कुत्ते परेशान कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही हालत अंजू देवी (पति – विपिन यादव, भौरा), लक्ष्मी देवी (पति – विजय दास, सरडीहा), रीना देवी (पति – गौरी साहनी, सैनी टोला), अकबरी खातून (पति – मसूद आलम, चकभारो)की भी थी. वहीं इस संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन कराने आयी महिलाओं की ज्यादा संख्या होने की वजह से बेड उपलब्ध नहीं हो पाया है. इस वजह से महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर ही सोना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन