अपनी ही गर्लफ्रेंड पर दोस्तों से संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव, फिर..

Published at :05 Dec 2016 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी ही गर्लफ्रेंड पर दोस्तों से संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव, फिर..

सहरसा / पटना : बिहार के ग्रामीण इलाकों और जिला मुख्यालयों से भी साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसी क्रम में सहरसा से एक चौका देने वाली घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक विजय नाम के आरोपी युवक ने सबसे पहले एक युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की. यह […]

विज्ञापन

सहरसा / पटना : बिहार के ग्रामीण इलाकों और जिला मुख्यालयों से भी साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसी क्रम में सहरसा से एक चौका देने वाली घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक विजय नाम के आरोपी युवक ने सबसे पहले एक युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की. यह दोस्ती कब प्यार में बदल गयी और शादी के वादे तक पहुंची, पीड़ित युवती को मालूम नहीं है. दोस्ती के बाद दोनों में मेल-मुलाकात होने लगी. उसके बाद विजय ने युवती से शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये. युवती की माने तो वह आरोपित विजय को अपना पति मानने लगी थी और उसने अपना सबकुछ उसे सौंप दिया था. युवती के मुताबिक आरोपित युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसका यौन शोषण किया.

अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिये डाल रहा था दबाव

पुलिस सूत्रों की माने तो रविवार को विजय पीड़ित युवती को लेकर सहरसा के एक गेस्ट हाउस में पहुंचा. उसके बाद विजय ने युवती पर अपने अन्य दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देने लगा. युवती ने इसका विरोध किया और उसके साथ झगड़ने लगी. मामला इतना बढ़ा कि हो-हल्ला की आवाज सुनकर स्थानीय लोग गेस्ट हाउस के पास पहुंच गये. उसके बाद पीड़ित युवती ने लोगों के सामने ही आरोपित युवक की जमकर पिटाई की और उसे स्थानीय लोगों के हवाले कर दिया.

युवती ने पुलिस में दर्ज करायी शिकायत

विवाद बढ़ने के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. गेस्ट हाउस में हुए हंगामे के बाद पहुंची पुलिस को पीड़िता सारी बात बतायी. युवती के मुताबिक शादी की बात कहने पर युवक टाल जाता था और नये-नये बहाने बनाकर उसे होटलों में बुलाता था. रविवार को तब हद हो गई जब उसने अपने दोस्तों से संबंध बनाने की बात कही. पुलिस ने युवती के साथ युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन