छोटे पुत्र के द्विरागमन में शामिल होने वाले थे मृतक शंकर झा

Published at :05 Dec 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
छोटे पुत्र के द्विरागमन में शामिल होने वाले थे मृतक शंकर झा

सहरसा : छोटे पुत्र सासाराम में बैंक पीओ के पद पर पदस्थापित पंकज झा की शादी के बाद द्विरागमन के लिए शनिवार की शाम बारात महिषी थाना क्षेत्र के बिजवार गयी थी. घर में सभी नयी दुल्हन के स्वागत के लिए खुश थे. शंकर झा भी रविवार को अपने घर आने वाले थे. अचानक खुशी […]

विज्ञापन

सहरसा : छोटे पुत्र सासाराम में बैंक पीओ के पद पर पदस्थापित पंकज झा की शादी के बाद द्विरागमन के लिए शनिवार की शाम बारात महिषी थाना क्षेत्र के बिजवार गयी थी. घर में सभी नयी दुल्हन के स्वागत के लिए खुश थे. शंकर झा भी रविवार को अपने घर आने वाले थे. अचानक खुशी मातम में बदल गयी. रविवार की घरवाले व द्विरागमन में शामिल होने आये सगे संबंधी जल्दी उठ कर शाम में दुल्हन व दुल्हा के आने से पूर्व सभी कार्य निबटाने में लगने ही वाले थे कि घर में अचानक मातम छा गया.

घर के मुखिया की गला रेत हत्या कर शव फेंक दिया गया था. जब घरवालों को इस संबंध में फोन गया तो पहले किसी को विश्वास ही नहीं हुआ, सभी आश्चर्य जताने में लगे थे कि वह तो रविवार को आने वाले थे तो फिर इतने सुबह उनकी हत्या कैसे हो गयी, लेकिन जब पुत्र व ग्रामीण पहुंचे तो सन्न रह गये. दरिंदों ने शंकर झा की गला रेत व शरीर पर कई जगह तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी. लोग जब तक कुछ समझ पाते आंगन में स्वागत गीत के बदले रोना धोना चालू हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन