दिलबर सहित चार के विरुद्ध दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

Published at :03 Dec 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
दिलबर सहित चार के विरुद्ध दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

व्यावसायिक रंजिश बना हत्या का कारण बुधवार की शाम कृष्ण भगत की गोली मार हुई थी हत्या बनमाइटहरी : ओपी क्षेत्र के तरहा भलुआहा बहियार बजरंगबली मंदिर के समीप गोली मार कर बीज व्यवसायी की हत्या मामले में मृतक के भाई राजीव कुमार उर्फ राजा भगत ने ओपी में आवेदन देकर अपने ही गांव कंजरी […]

विज्ञापन
व्यावसायिक रंजिश बना हत्या का कारण
बुधवार की शाम कृष्ण भगत की गोली मार हुई थी हत्या
बनमाइटहरी : ओपी क्षेत्र के तरहा भलुआहा बहियार बजरंगबली मंदिर के समीप गोली मार कर बीज व्यवसायी की हत्या मामले में मृतक के भाई राजीव कुमार उर्फ राजा भगत ने ओपी में आवेदन देकर अपने ही गांव कंजरी के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
आवेदन में बताया है कि मैं और मेरे भाई मृतक कृष्ण कुमार भगत दोनों भाई आलू बीज की एक दुकान सुगमा चौक पर औरदूसरी दुकान किराना की गांव में ही करते थे. उसी गांव मे मेरे परोस में मो दिलबर भी किराने का दुकान करता था. मेरी दुकान कि बिक्री अधिक होने की वजह से मेरे प्रति उसकी नीयत खराब होती चली गयी. वह बार-बार मुझे जान से मारने की धमकी भी दिया करता था.
गांव के ही मो दिलबर मोहम्मद व मो शफी मोहम्मद अकील ने कई बार धमकी भी दी थी. जिसे मैं नजरअंदाज कर अपने व्यवसाय में लगा रहा. क्या पता कि व्यवसाय के आक्रोश में दिलबर सही में मेरी जान ले लेगा. इन्हीं लोगों ने बुधवार की देर शाम सोनवर्षा से जा रहे मेरे भाई कृष्ण कुमार को अपना निशाना बना लिया. जिससे मेरे भाई की जान चली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन