पांच वर्ष बाद भी महिला व्यवसायी सहनी देवी को नहीं मिला इंसाफ

सहरसा : 12 अगस्त 2012 को सदर थाना क्षेत्र के मसोमात पोखर के समीप महिला व्यवसायी सहनी देवी की हत्या अपराधियों ने कर दी थी. कृष्णाष्टमी मेले के मौके पर हुई हत्या का खुलासा दूसरे दिन हो सका था. शहर में करोड़ों रुपये के संपत्ति की मालिकन सहनी देवी पति सरदार गिरधारी सिंह की मृत्यु […]
सहरसा : 12 अगस्त 2012 को सदर थाना क्षेत्र के मसोमात पोखर के समीप महिला व्यवसायी सहनी देवी की हत्या अपराधियों ने कर दी थी. कृष्णाष्टमी मेले के मौके पर हुई हत्या का खुलासा दूसरे दिन हो सका था. शहर में करोड़ों रुपये के संपत्ति की मालिकन सहनी देवी पति सरदार गिरधारी सिंह की मृत्यु के बाद अकेली रह रही थी.
उस वक्त मृतका के दूर के रिश्तेदार रोमी सिंह के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उस वक्त पुलिस पूरे तामझाम में हत्यारे को गिरफ्तार करने का दावा कर रही थी. लेकिन इसी बीच मृतका सहनी देवी की संपत्ति को हड़पने व कब्जा करने का खेल भी जारी था. वर्तमान में सहनी देवी के बनगांव रोड स्थित आवास व पुरानी जेल की जमीन पर दूसरे लोगों का कब्जा हो चुका है. उन जगहों पर बड़ी इमारतें व शो रूम खुल चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




