सिमरी बख्तियारपुर में आइटीआइ में शीघ्र पढ़ाई हो शुरू

Published at :27 Nov 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर में आइटीआइ में शीघ्र पढ़ाई हो शुरू

सहरसा : जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने सात निश्चय से संबंधित व शराबबंदी प्रगति की गहन समीक्षा की. डीएम ने डीआरसीसी व केमीकेए को ससमय संचालित करने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया. उन्होंने डीआरसीसी भवन के बचे कार्यो को कार्यपालक अभियंता भवन, जिला योजना पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश […]

विज्ञापन

सहरसा : जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने सात निश्चय से संबंधित व शराबबंदी प्रगति की गहन समीक्षा की. डीएम ने डीआरसीसी व केमीकेए को ससमय संचालित करने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया. उन्होंने डीआरसीसी भवन के बचे कार्यो को कार्यपालक अभियंता भवन, जिला योजना पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया. साथ ही कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण की शीघ्र व्यवस्था करने, महिषी एवं पतरघट के केंद्र में भाषा ज्ञान, कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षण प्रारंभ करने का निर्देश के साथ सभी प्रशिक्षण केंद्र पांच दिसंबर से प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया.

सात निश्चय के तहत हर घर विद्यत की समीक्षा में कार्यपालक अभियंता मुकेश नंदन ने बताया कि विद्युत संबंधी लोक शिकायत का निवारण किया जा रहा है तथा विद्युत सर्वे कार्य लगभग 61 प्रतिशत करा लिया गया है. 23 सौ कनेक्शन दिये जा चुके है. हर घर नल का जल की समीक्षा में पीएचइडी कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कार्य तेजी से किया जा रहा है. डीएम श्री गुंजियाल ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को हर घर नल का जल,

शौचालय निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट देने व शीघ्रता से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जीएनएम स्कूल को शीघ्र पूरा करने, सिमरी बख्तियारपुर में आइटीआई का पठन-पाठन शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया. वहीं उन्होने मद्य निषेध का नशामुक्ति केंद्र के कार्य की भी समीक्षा की. बैठक में वरीय उपसमहर्ता सुनीलदत्त झा, जिला योजना पदाधिकारी जनमंजय शुक्ल, कार्यपालक अभियंता भवन, विद्युत, पीएचडी, डीपीआरओ विंदूसार मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन