लापता बच्चे बरामद

Published at :27 Nov 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
लापता बच्चे बरामद

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला से गुरुवार से गायब तीन बच्चों को मधेपुरा जिले के मठाही में भटकते देख कुछ ग्रामीणों ने पूछताछ कर शनिवार को सदर थाना लाया. जानकारी के अनुसार बैजू दास की पांच वर्षीय पुत्री मुन्नी, सुरेश दास की सात वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी, चार वर्षीय पुत्र करण कुमार […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला से गुरुवार से गायब तीन बच्चों को मधेपुरा जिले के मठाही में भटकते देख कुछ ग्रामीणों ने पूछताछ कर शनिवार को सदर थाना लाया. जानकारी के अनुसार बैजू दास की पांच वर्षीय पुत्री मुन्नी, सुरेश दास की सात वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी, चार वर्षीय पुत्र करण कुमार खेलने के दौरान गायब हो गया था. इसके बाद अभिभावकों ने सदर थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी थी. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि बच्चों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर सभी मठाही कैसे पहुंचे. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन