ePaper

जिला स्तरीय संतमत सत्संग का 62वां वार्षिक अधिवेशन आज

Updated at : 24 Feb 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय संतमत सत्संग का 62वां वार्षिक अधिवेशन आज

जिला स्तरीय संतमत सत्संग का 62वां वार्षिक अधिवेशन आज

विज्ञापन

तैयारी हुई पूरी, सांसद करेंगे उद्घाटन बनमा ईटहरी . जिला के संतमत सत्संग का 62वां वार्षिक अधिवेशन प्रखंड में बुधवार को आयोजित हो रहा है. जिसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. लगातार बैठकों का दौर जारी है. बाहर से आने वाले भक्तों के लिए भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है. आर्टिफिशियल शौचालय, स्नान घर और रहने खाने की व्यवस्था भी की जा रही है. महिला एवं पुरुष के बैठने के लिए पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया है. मुख्य सड़क से कार्यक्रम स्थल तक सड़क की साफ-सफाई कर ली गयी है. पिछले एक माह से होर्डिग व लाउडस्पीकर के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. बनमा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है. मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुमार यादव की अगुवाई में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की कोशिश है. मिली जानकारी के अनुसार अधिवेशन का उद्घाटन मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्व प्रमुख रमेश चंद्र यादव, मुखिया बेबी देवी समेत अन्य के द्वारा दोपहर में किया जायेगा. सुबह 6 बजे से 10 तक सत्संग कार्यक्रम प्रारंभ होगा और दोपहर में भागलपुर कुप्पाघाट से स्वामी भागीरथ बाबा, प्रमोदानंद बाबा, सत्य प्रकाश महाराज, अरविंद बाबा के द्वारा प्रवचन कहा जायेगा. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन की भी मदद ली गयी है. वहीं जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये. स्थानीय स्तर पर वॉलिंटियर्स को भी तैयार किया गया है. मौके पर भूपेंद्र यादव, गंगाधर यादव, नरेंद्र यादव, ब्रह्मानंद यादव, पूर्व समिति पुरेन्द्र यादव, सुलेन यादव, विकास कुमार, संजय यादव, सुधीर ठाकुर, राकेश भगत, प्रवीण भगत, टुनटुन ठाकुर, राजेश कुमार, रजनीकांत, नीरज, सुबोध, अंजय, मिहिर, पप्पू यादव, मनोहर यादव, अनिल यादव, अशोक भगत समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन