मतदाताओं की सहायता के लिए बूथों पर रहेंगी सेविका-सहायिका

Published at :17 Oct 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं की सहायता के लिए बूथों पर रहेंगी सेविका-सहायिका

मतदाताओं की सहायता के लिए बूथों पर रहेंगी सेविका-सहायिका प्रतिनियुक्त बीएलओ की जगह कार्य करेंगी आगंनबाड़ी सेविका-सहायिका. प्रतिनिधि, सहरसा सदर मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सहायता के लिए राज्य निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव के निर्देश पर विधानसभा आम निर्वाचन में कर्मियों की उपलब्धता की आवश्यकता को देखते हुए बीएलओ की जगह आंगनबाड़ी-सेविका सहायिका से […]

विज्ञापन

मतदाताओं की सहायता के लिए बूथों पर रहेंगी सेविका-सहायिका प्रतिनियुक्त बीएलओ की जगह कार्य करेंगी आगंनबाड़ी सेविका-सहायिका. प्रतिनिधि, सहरसा सदर मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सहायता के लिए राज्य निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव के निर्देश पर विधानसभा आम निर्वाचन में कर्मियों की उपलब्धता की आवश्यकता को देखते हुए बीएलओ की जगह आंगनबाड़ी-सेविका सहायिका से भी अब चुनाव में कार्य लिया जायेगा. इस बाबत पांच नवम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने चारों विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र जारी कर निर्वाचन कार्य के लिए सेविका-सहायिका को सुनिश्चित किये जाने को लेकर निर्देश जारी किया है. चुनाव कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सेविका-सहायिका द्वारा मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने व मतदाताओं को वोटर स्लीप घर-घर पहुंचाने में सहयोग लिया जायेगा. चुनाव कर्मी की तरह इन्हें भी दैनिक भत्ता दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन