हीरा या गीता : तसवीर में तो दिख रहा है फर्क

Published at :17 Oct 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
हीरा या गीता : तसवीर में तो दिख रहा है फर्क

हीरा या गीता : तसवीर में तो दिख रहा है फर्क पाकिस्तान से जारी व गीता के पिता के पास की तस्वीर में है कई असमानताएंगीता वर्तमान समय की पाकिस्तान की हीरा से दिख रही है ज्यादा उम्रदराज और सांवली डीएनए टेस्ट के बाद ही हो पायेगा खुलासाप्रतिनिधि, सिमरी नगरगुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज […]

विज्ञापन

हीरा या गीता : तसवीर में तो दिख रहा है फर्क पाकिस्तान से जारी व गीता के पिता के पास की तस्वीर में है कई असमानताएंगीता वर्तमान समय की पाकिस्तान की हीरा से दिख रही है ज्यादा उम्रदराज और सांवली डीएनए टेस्ट के बाद ही हो पायेगा खुलासाप्रतिनिधि, सिमरी नगरगुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्विट के साथ ही एक ओर जहां सलखुआ प्रखंड अंतर्गत कबिराधाप में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर गीता के पिता होने का दावा करने वाले जनार्दन महतो द्वारा जारी की गयी तसवीर ने पूरे घटनाक्रम को एक नया ही रूप दे दिया है. मिली जानकारी के अनुसार कबीरा निवासी जनार्दन महतो द्वारा मीडिया को उपलब्ध करवायी गयी हीरा की तसवीर वर्तमान गीता से बिल्कुल अलग है. तसवीर में दिख रही लड़की एक बच्चे को गोद में लिए है, जिसे जनार्दन महतो हीरा उर्फ गीता का बच्चा बता रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की गीता ने कभी नहीं कहा कि उसे बच्चा भी है. इसके साथ फोटो में दिख रही हीरा उर्फ गीता वर्तमान समय की पाकिस्तान की गीता से ज्यादा उम्रदराज और सांवली दिख रही है. हालांकि पाकिस्तान की गीता ने जनार्दन महतो की तसवीर देख उसे अपना पिता बताया है, लेकिन सारा मामला गीता और उसके परिवार के डीएनए टेस्ट के बाद ही साफ हो पायेगा. इधर पाकिस्तान की गीता के हीरा होने के संबंध में कबिरा के ग्रामीण भी दबी जुबान से यह बता रहे हैं कि मामले में कई पेंच हैं, जिसे डीएनए टेस्ट ही सुलझा पायेगा. इस पूरे प्रकरण में फोटो के अलावा भी कई ऐसी चीजें सामने आ रही है, जिसे सुलझाना कठिन है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण है हीरा के पिता जनार्दन महतो का बार-बार बयान बदलना. हीरा के पिता जनार्दन महतो कभी मेले में हीरा को साथ ले जाते हुए खोने की बात करते हैं तो कभी दामाद द्वारा गुम कर दस दिन बाद उन्हें बताये जाने की बात कहते हैं. वहीं हीरा के खो जाने के संबंध में जब हीरा की सास सुगावती देवी से पूछा गया तो उन्होंने हीरा के पंजाब स्थित घर से गायब होने की बात कही. इसके साथ-साथ जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान की गीता ने कभी नहीं कहा कि उसकी शादी हुई है, जबकि जनार्दन महतो अपनी बेटी हीरा के शादीशुदा होने और एक लड़का होने की बात कहते हैं. जानकर यह भी कहते हैं कि हमें हमेशा यह भी याद रखना चाहिए कि गीता ने सिर्फ बॉर्डर आर-पार किया है. उसकी यादाश्त नहीं गयी. फिर क्यों नहीं पाकिस्तान में रह रही गीता खुद को शादीशुदा बताती है. इसके उलट कई इंटरव्यू में पाकिस्तान की गीता अपनी शादी की बात पूछे जाने पर शादी की आकांक्षा दर्शाती है. इसके साथ-साथ जनार्दन महतो के परिवार के भी कई सदस्य भी दबी जुबान से हीरा और गीता की समानता को सिरे से नकारते हैं और जनार्दन महतो पर किसी के बहकावे में आकर गीता को बेटी मानने की बात कहते हैं. अब सारा माजरा पाकिस्तान से आ रही गीता के डीएनए टेस्ट के बाद ही साफ हो पायेगा.फोटो – गीता 1 व 2 – पहली तसवीर जर्नादन महतो की बेटी गीता की 15 साल पहले की है, दूसरी तसवीर पाकिस्तान की हीरा की है, जिसे गीता बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन