अमरूद के लालच में पानी टंकी में डूबा 4 वर्षीय बच्चा, मौत

सहरसा : बिहार के सहरसा में बख्तियारपुर थाना व बलवाहाट ओपी के बसंतपुर गांव में मंगलवार की सुबह चापाकल पानी के टंकी में डूबने से मनोज सदा के चार वर्षीय पुत्र आनंद सदा की मौत हो गयी. मृत बालक अन्य बच्चों के साथ पड़ोस के ही श्यामदेव सदा के अमरूद पेड़ के नीचे खड़ा था. […]
सहरसा : बिहार के सहरसा में बख्तियारपुर थाना व बलवाहाट ओपी के बसंतपुर गांव में मंगलवार की सुबह चापाकल पानी के टंकी में डूबने से मनोज सदा के चार वर्षीय पुत्र आनंद सदा की मौत हो गयी. मृत बालक अन्य बच्चों के साथ पड़ोस के ही श्यामदेव सदा के अमरूद पेड़ के नीचे खड़ा था. अमरूद की लालच में खेलते खेलते पेड़ के बगल स्थित पानी से लबालब चापाकल की टंकी में जा गिरा. जिससे उसकी मौत हो गयी.
आनंद, मनोज सदा का इकलौता पुत्र था. घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




