सहरसा : इंजन पर चढ़ गये कांवरिये, ड्राइवर ने ट्रेन रोकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2018 6:30 AM
सिमरी (सहरसा) : सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपड़िया स्टेशन पर रविवार सुबह सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर के चालक ने ट्रेन आगे बढ़ाने से इन्कार कर दिया. इस वजह से ट्रेन लगभग दो घंटे तक कोपड़िया स्टेशन पर खड़ी रही. सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर बलवा हाट अंतर्गत मटेश्वर धाम में जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में […]
सिमरी (सहरसा) : सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपड़िया स्टेशन पर रविवार सुबह सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर के चालक ने ट्रेन आगे बढ़ाने से इन्कार कर दिया. इस वजह से ट्रेन लगभग दो घंटे तक कोपड़िया स्टेशन पर खड़ी रही.
सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर बलवा हाट अंतर्गत मटेश्वर धाम में जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में डाकबम सुबह से ही कोपड़िया स्टेशन पर खड़े थे. जैसे ही सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर 55567 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर कोपड़िया स्टेशन पहुंची, कांवरिये ट्रेन के इंजन पर चढ़ गये. इसके बाद चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाने से इन्कार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










