रंगारंग प्रस्तुति देकर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
Updated at : 09 Jan 2018 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

पीएम से पुरस्कृत चंद्रकांता नैना को किया सम्मानित सहरसा : नाट्य निदेशक आरटी राजन स्मृति समारोह का आयोजन रविवार को शशि सरोजिनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा किया गया. समारोह का उद्घाटन रमेश झा महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रेणु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने रंग योद्धा स्व राजन की […]
विज्ञापन
पीएम से पुरस्कृत चंद्रकांता नैना को किया सम्मानित
सहरसा : नाट्य निदेशक आरटी राजन स्मृति समारोह का आयोजन रविवार को शशि सरोजिनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा किया गया. समारोह का उद्घाटन रमेश झा महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रेणु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने रंग योद्धा स्व राजन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर रंगमंच और साहित्य के अंतर्संबंध विषय व्याख्यान के मुख्य वक्ता पटना से आये समकालीन कवि समीक्षक एवं राजभाषा पदाधिकारी रेलवे राजकिशोर राजन ने कहा कि साहित्य और रंगमंच में कोई अंतर नहीं है. साहित्य से ही रंगमंच होता है.
दोनों को समावेश कर प्रस्तुत करना सार्थक माना जाता है. विशिष्ट अतिथि डॉ केएस ओझा, अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा, डॉ अरविंद श्रीवास्तव, प्रो अरविंदर मिश्र नीरज, चंद्रशेखर झा, विष्णु स्वरूप, दीपक सिन्हा आदि ने रंगकर्मी राजन के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक रमण कुमार झा ने की. वही इस वर्ष के रंगकर्मी प्रिया कुमारी को नाट्य निदेशक आरटी राजन स्मृति युवा सम्मान प्रदान किया गया एवं स्वच्छ सिद्धि से स्वच्छ संकल्प तक विषय निबंध प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान आने के लिए उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से चंद्रकांता नैना को सम्मानित किया गया.
बहुरा गोढ़ीन का किया मंचन
मौके पर रंग नायक बेगूसराय द्वारा दीपक सिन्हा लिखित निर्देशित नाटक बहुरा गोढीन का मंचन किया गया एवं कुंदन वर्मा निर्देशित व राजीव शर्मा लिखित नाटक लैंप पोस्ट का मंचन किया गया जिसे पात्रों ने बखूबी अंजाम दिया. कार्यक्रम में सपना, राहुल, अभिषेक, आयुष्मान, चेतन, गुड्डू शामिल थे. वही नन्ही कलाकार कुमारी अनुष्का द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य कत्थक आकर्षक रहा. जबकि शालिनी सिंह, मोनी माही कृतिका का एकल नृत्य कार्यक्रम को यादगार बना दिया, सेजल, कृतिका, श्रेयसी, सुरभि, हर्षिता, तन्वी, भाग्यश्री, मुस्कान, कनक, स्तुति ने मनमोहक प्रस्तुति दी.
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित कवि गोष्ठी में पटना से आए शहंशाह आलम, प्रभात सरलिंग, रामनाथ शोधार्थी, मंजुला उपाध्याय, कुमार विजय गुप्ता, अंजनी कुमार सुमन, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ रफत परवेज ने समकालीन कविता का पाठ कर रंग योद्धा राजन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया. आगत अतिथियों का स्वागत संस्थान सचिव बंदन वर्मा ने किया एवं मंच संचालन हेमंत मोहन ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में मधुलिका, राघव झा, वर्षा, मुन्ना आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




