ePaper

बिहार : सहरसा में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार 65 हजार लूटे

Updated at : 18 Jun 2017 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सहरसा में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार 65 हजार लूटे

सहरसा : बिहार के सहरसा में सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बाईपास रोड सौरबाजार- सहरसा मुख्य मार्ग स्थित मेहता भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप सौर बाजार में किताब दुकान चलाने वाले जिला मुख्यालय के मत्स्यगंधा निवासी कल्याण कुमार को दो बाइक सवारबदमाशों ने ओवरटेक कर गोली मार दी और 65 हजार […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा में सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बाईपास रोड सौरबाजार- सहरसा मुख्य मार्ग स्थित मेहता भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप सौर बाजार में किताब दुकान चलाने वाले जिला मुख्यालय के मत्स्यगंधा निवासी कल्याण कुमार को दो बाइक सवारबदमाशों ने ओवरटेक कर गोली मार दी और 65 हजार लूट लिये. घायल किताब व्यवसायी कल्याण कुमार यादव का इलाज मुख्यालय में एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. गोली उनके दाहिने जांघ में लगी है.

जख्मीव्यवसायी ने बताया कि रास्ते में अपाची बाइक पर सवार बदमाश उसका पीछा कर रहा थे. स्थिति को भांप वह गांव होकर आने लगा. वह रास्ता जहां निकलती है बदमाश पहले से ही वहां मौजूद थे. जिसके बाद ओवरटेक कर स्कूटी रोकवाया और चाकू के बल पर उपर के जेब में रखे पांच हजार निकाल लिया. उसके बाद स्कूटी का चाभी लेकर डिक्की में रखे लिफाफा निकाला, जिसमें 60 हजार रुपया था. उसके बाद गोली मार कर स्कूटी की चाभी दूर फेंक दिया.

अपराधी लूटकीवारदात को अंजामदेने के बाद बाइक और मोबाइल को घटना स्थल पर हीं छोड़ भाग गये. जानकारी के अनुसार घायल सलखुआ थाना क्षेत्र के तुनियाही गांव निवासी लखन यादव का पुत्र कल्यान कुमार यादव सहरसा में अपने परिवार के साथ रहकर सौर बाजार में किराए पर दुकान लेकर पुस्तक भंडार के साथ-साथ इंटरनेट कैफे भी चलाता है. शनिवार की रात्रि करीब दस बजे दुकान बंद कर वे अपने आवास सहरसा जा रहे थे तभी बैजनाथपुर मेहता टोला के पास दो बाइक सवार चार अपराधीयों ने मेहता गैस ऐजेंसी गोदाम के पास ओवरटेक कर गोली मार दिया और साथ में रखे पैसठ हजार रुपये लूट कर चलते बने.

बिहार : सहरसा में वार्ड पार्षद से मांगी 5 लाख रंगदारी, जान मारने की दी धमकी

घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस शिविर के एसआइ संजय कुमार यादव, सअनि सदानंद मांझी, अशोक कुमार व भुपेन्द प्रताप सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचेऔर घटना की जानकारी लीतथा अपराधियों के भागने की दिशा में कार्रवाई शुरू की. हालांकि लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करतेहुए कहा कि पुलिस घटना के बाद ही नजर आती है. गश्ती तो कभी नजर नही आती है. लोगो ने एसपी से पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

बिहार : खगड़िया में दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को जलाकर मार डाला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन