चोरों ने नरियर में जेवरात सहित नकदी की चोरी की

Published at :07 Jun 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने नरियर में जेवरात सहित नकदी की चोरी की

दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के नरियर में बाइक सवार चोरों ने मिश्रीलाल यादव के घर से जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. वही गृहस्वामी व ग्रामीणों ने चोर का एक बाइक पकड़ लिया. जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब्त कर थाना […]

विज्ञापन

दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के नरियर में बाइक सवार चोरों ने मिश्रीलाल यादव के घर से जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. वही गृहस्वामी व ग्रामीणों ने चोर का एक बाइक पकड़ लिया. जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब्त कर थाना ले आयी.
सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी व अन्य द्वारा घर के सामने बाइक खड़ी कर बक्शा से पांच भरी चांदी के जेवरात, दो भरी सोने के जेवरात व दस हजार नकदी लेकर गुहाल में बंधी बकरी खोल रहा था कि बकरी के आवाज पर उसकी नींद टूट गयी. हल्ला करने पर ग्रामीणों की मदद से एक बाइक को पकड़ा. उन्होंने कहा कि चोरों का गाड़ी नम्बर बीआर 43 सी 8765 व बीआर 43 ई 8701 है. पीड़ित ने बताया कि छह माह के अंदर लगभग 10 बकरी की चोरी हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन