सम्राट चौधरी पर रोहिणी का हमला: बुजुर्गों के प्रति बदनियती रखने वालों के साथ बुरा हीं होता है, अध्यक्षता गई, जल्द हीं मंत्रीपद भी छीन जाएगा…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jul 2024 1:34 PM
सम्राट चौधरी और रोहिणी आचार्य की फाइल फोटो
Rohini On Samrat Chaudhary: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में बड़ा फेरबदल किया है. जहां एक तरफ बीजेपी के छोटे-बड़े नेता नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दे रहे हैं तो विपक्ष सम्राट चौधरी पर हमलावर है. इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी पर तीखा वार कर दिया है.
Rohini On Samrat Chaudhary: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में बड़ा फेरबदल किया है. करीब सोलह महीने से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे सम्राट चौधरी को हटाकर डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा की कमान सौंपी है. भाजपा के इस निर्णय को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. जहां एक तरफ बीजेपी के छोटे-बड़े नेता नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दे रहे हैं तो विपक्ष सम्राट चौधरी पर हमलावर है.
इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी पर तीखा वार कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के माध्यम से रोहिणी ने कहा है कि अध्यक्ष पद के बाद अब सम्राट चौधरी से मंत्री पद भी छीन लिया जाएगा. बता दें कि सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त समेत कई विभागों के मंत्री हैं.
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर क्या लिखा है ?
रोहिणी आचार्या ने लिखा है कि- सिर भी मुंडवाना पड़ा, पगड़ी भी उतारनी पड़ी , अब अध्यक्षता भी गई. हेकड़ी, लम्पटई, बदजुबानी , बड़बोलेपन का बचा – खुचा भूत भी उतर जाएगा , जब जल्द ही मंत्रिपद भी छिन जाएगा. रोहिणी आचार्या ने आगे लिखा है कि पाक – पावन रिश्तों पर ओछी टिप्पणी करने वालों, बुजुर्गों के प्रति बदनियती रखने वालों के साथ बुरा ही होता है, परमपिता परमेश्वर सब देखता है.
सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर सौदा का लगाया था आरोप
बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में जब रोहिणी आचार्या को राजद ने सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ उम्मीदवार बनाई थी. तब सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर सौदा करने का आरोप लगाया था और कहा था कि राजद सुप्रीमो ने बेटी को भी नहीं छोड़ा. किडनी लेने के बाद हीं बेटी को भी टिकट दिया. सम्राट चौधरी के इसी बयान को याद दिलाते हुए रोहिणी ने तीखा वार किया है.
“आखिरी सांस तक लड़ना होगा”..कारगिल की कहानी, योद्धा की जुबानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










