रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो राजमिस्त्रियों की मौत

सड़क हादसे के बाद लोगों ने किया सड़क जाम
Rohtas News: जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो साइकिल सवार राजमिस्त्रियों की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तिलौथू-डेहरी मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Rohtas News (राकेश कुमार की रिपोर्ट): रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के राधा शांता महाविद्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो साइकिल सवार राजमिस्त्रियों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
काम से लौटने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तिलौथू थाना क्षेत्र के चटनी बीघा गांव निवासी राम सरेखा राम और इसी गांव निवासी राम रतन सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे. दोनों किसी गांव से काम करके साइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान राधा शांता महाविद्यालय के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने तिलौथू पीएचसी के पास तिलौथू-डेहरी मार्ग को जाम कर दिया. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है.
Also Read: दुर्गा मंदिर अड्डा रोड में पुलिस की बड़ी छापेमारी, गुमटी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










