नगर निगम सभा कक्ष में नाली-गली योजनाओं के लिए हुई लॉटरी, कई ग्रुपों का चयन

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
नाली एवं गली निर्माण योजनाओं को लेकर लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई

नाली एवं गली निर्माण योजनाओं को लेकर लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई

Rohtas News: सासाराम नगर निगम सभा कक्ष में नाली-गली निर्माण योजनाओं के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई. पारदर्शी तरीके से कई ग्रुपों का चयन किया गया, जिससे शहर में सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी.

विज्ञापन

Rohtas News (सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट): नगर निगम सभा कक्ष में बुधवार को NIT-02/2025-26 के तहत विभिन्न नाली एवं गली निर्माण योजनाओं को लेकर लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई. इस दौरान ग्रुप संख्या 02, 05, 06, 08, 11 और 12 की योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से किया गया.

अधिकारियों और संवेदकों की रही मौजूदगी

लॉटरी प्रक्रिया नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें संवेदकों एवं संबंधित प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई गई ताकि कार्य आवंटन में पारदर्शिता बनी रहे.

नाली-गली निर्माण से लोगों को मिलेगी राहत

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि चयनित एजेंसियों द्वारा तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा. योजनाओं के पूर्ण होने से शहरवासियों को जलजमाव, खराब सड़क और गंदगी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: पटना की तर्ज पर सासाराम में तारामंडल खोलने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन