पवन सिंह की पत्नी ने कर दिया ऐलान, ज्योति सिंह ने बताया किस सीट और पार्टी से लड़ेंगी चुनाव!

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Mar 2025 6:16 PM

विज्ञापन

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह

Bihar Assembly Election 2025: भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने होली के दिन ऐलान किया कि वो काराकाट लोकसभा क्षेत्र की किसी सीट से विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh Jyoti Singh News: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनाव लड़ने वाली हैं. इसका ऐलान ज्योति सिंह कई पब्लिक अपीयरेंस में कर चुकी हैं. बिहार की राजनितिक गलियारों में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि ज्योति सिंह आखिर किस सीट से मैदान में उतरेंगी. इन दिनों ज्योति लगातार बीजेपी और जदयू के वरिष्ठ नेताओं से मिल रही हैं. होली के दिन ज्योति ने ऐलान किया है कि वो काराकाट लोकसभा क्षेत्र की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि मैं जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी का दामन थामुंगी.

राजनीति में क्यों आ रही ज्योति ने बताया

ज्योति सिंह लोगों के बीच में रहने के लिए जन संकल्प यात्रा की शुरुआत भी की है. उन्होंने कहा है कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है. उन्होंने आगे कहा, “मुझे क्षेत्र के सभी वर्गों का पूरा समर्थन मिल रहा है. युवा और महिलाएं उनके साथ जुड़ रही हैं. मेरी बातें लोगों के बीच पहुंच रही है. इस बार के चुनाव में मुझे जनता का भरपूर प्यार मिलेगा.” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्योति जदयू का दामन थाम सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक की बुलडोजर वाली धमकी सुन राजद ने लगाई गुहार, सरकार से कर दी बड़ी मांग

पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं ज्योति सिंह

ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं. पवन सिंह की पहली पत्नी का नीलम सिंह था. नीलम और पवन की शादी साल 2014 में हुई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली. इसके बाद 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. भोजपुरी स्टार की ये शादी भी नहीं चली और कुछ समय बाद दोनों में अनबन हो गई. दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर ज्योति सिंह ने अदालत का रुख किया. उन्होंने पवन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

इसे भी पढ़ें: पटना में 1 अप्रैल से नहीं लगेगा जाम, जिला प्रशासन ने तीन जोन में बांटा रूट, इ-रिक्शा के लिए व्यवस्था अलग

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन