पटना में 1 अप्रैल से नहीं लगेगा जाम, जिला प्रशासन ने तीन जोन में बांटा रूट, इ-रिक्शा के लिए व्यवस्था अलग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Mar 2025 5:24 PM

विज्ञापन

फाइल फोटो

Patna Traffic News: पटना जिला प्रशासन की तरफ से शहर के सभी प्रमुख ऑटो स्टैंड का अध्ययन कर फाइनल रिपोर्ट अब समिट की जायेगी. रूट वाइज कलर कोडिंग को लेकर तैयारी बीते साल सितंबर महीने से को जा रही थी.

विज्ञापन

Patna Traffic News: एक अप्रैल से पटना को जाम से निजात के लिए लागू होने वाली जोन वाइज कलर कोडिंग की तैयारी पूरी हो गई है. शहरी क्षेत्र में चलने वाले ऑटो को ग्रीन, येलो और ब्लू जोन में बांटा गया है. ग्रीन जोन में शहर के पूर्वी व मध्य क्षेत्र में सबसे अधिक 18 जगहों पर ऑटो व इ-रिक्शा पड़ाव होंगे. वहीं, इस जोन में फिलहाल करीब 6550 ऑटो का परिचालन किया जाता है. लेकिन, फाइनल रिपोर्ट में करीब 5240 ऑटो को इस रूट में फाइनल किया जा चुका है. शहर में सबसे अधिक पैसेंजर येलो जोन में हैं. इस जोन में रोजाना करीब 25 हजार से अधिक पैसेंजर चलते हैं. इस जोन में पटना के पश्चिमी इलाके के लिए ऑटो का परिचालन सबसे अधिक किया जाता है. फिलहाल इस जोन में 4350 ऑटो का परिचालन किया जाता है, जिनमें से 3480 ऑटो चालकों को इस जोन में तय किया जा चुका है. वहीं, ब्लू जोन में मात्र सात जगहों के लिए ऑटो चलाये जायेंगे,

सभी जोन के बारे में जानें

येलो जोन: राजाबाजार, आशियाना, जगदेव पथ, मल्टी लेवल पार्किंग, बोरिंग रोड पाटलिपुत्र, बांसघाट, राजपुर पुल. कुर्जी दीधा फेजर रोड, सगुना मौड़, राम नगरी, सोनपुर, हाजीपुर में येलो कोडिंग के जरिये ऑटो का परिचालन होगा.

ग्रीन जोन: सीडीए बिल्डिंग, पटना जंक्शन, लोहानीपुर, खेमनीचक, अशंक राजपथ, गायधाद, खाजेकलां चौक, पटना सिटी, कंकड़बाग, कुम्हरार, गुलजारबाग, हनुमान नगर, सिधारा पुल, एतवारपुर, जीरो माइल, आइएसबीटी बैरिया, राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन में ग्रीन कोडिंग के जरिये ऑटो का परिचालन होगा.

ब्लू जोन: जीपीओ, गर्दनीबाग, अनिसाबाद, फुलवारीशरीफ, बिरला कॉलोनी, जगदेव पथ, पुरंदरपुर में ब्लू कोडिंग के जरिये ऑटो का परिचालन होगा.

इ-रिक्शा के लिए बनेंगे अलग पार्किंग स्थल

ऑटो और इ-रिक्शा के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाया जायेगा, ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के महासचिव राज कुमार झा ने बताया कि इसे चीना कोठी, गांधी मैदान रैन बसेरा, जीपीओ, अगमकुआं में तय किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: KK Pathak: केके पाठक की बुलडोजर वाली धमकी सुन राजद ने लगाई गुहार, सरकार से कर दी बड़ी मांग

इसे भी पढ़ें: IIT Patna में सीबीआई की रेड, PMO से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन