Bihar News: बिहार के इस जिले को नए बाइपास और बस स्टैंड की सौगात, अब जाम की झंझट से मिलेगा छुटकारा

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार का रोहतास जिला जाम फ्री होने वाला है. जिले में नया बाइपास और नया बस स्टैंड बनाया जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. इसके बनने से जिले में भारी गाड़ियों का दबाव कम हो सकेगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो सकेगी.
Bihar News: बिहार के कई जिलों में सड़कों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है. इसी कड़ी में रोहतास जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जिले में नया बाइपास और बस स्टैंड बनाया जाएगा, जिससे लोगों को जाम की परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा. जिले के आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर बाइपास बनाया जाएगा. जिससे जिले से गुजरने वाले भारी गाड़ियों का दबाव जिले में कम हो सकेगा.
54 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार
जानकारी के मुताबिक, करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास का निर्माण किया जाएगा. इसके बनने से लोगों को खासकर हर रोज के जाम से मुक्ति मिल सकेगी. इसके अलावा रोड एक्सीडेंट की संभावना में भी कमी हो सकेगी. यह बाइपास कोचस के साथ-साथ इसके आस-पास के गांवों के लिए भी उपयोगी होगा. साथ ही व्यापारियों को अपने माल की ढुलाई में भी सुविधा मिलेगी. इससे उनका खर्च भी कम होगा.
यहां बनाया जाएगा बस स्टैंड
जिले में बाइपास के अलावा डांगरा पुल के पास बस स्टैंड भी बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है. दरअसल, अभी सड़क के किनारे खड़े होकर बस आने का इंतजार किया जाता है लेकिन बस स्टैंड के बनने से यात्रियों को एक व्यवस्थित जगह मिल सकेगी. साथ ही बड़ी संख्या में गांवों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.
अलग-अलग जगहों का निरीक्षण
दूसरी तरफ इन दोनों परियोजनाओं को लेकर शनिवार को डीएम उदिता सिंह ने अधिकारियों के साथ कोचस और करगहर प्रखंड के अलग-अलग जगहों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई
सीएम जल्द कर सकते हैं उद्घाटन
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 या फिर 10 सितंबर को इन योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दूसरी तरफ नए बाइपास और बस स्टैंड के बनने का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










