ePaper

Bihar Crime: रोहतास में सोते हुए व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश या...

Updated at : 17 Jul 2025 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के अमरा गांव में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना बुधवार की रात की है. मृतक की पहचान पारस सिंह (50) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के अमरा गांव में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना बुधवार की रात की है. मृतक की पहचान पारस सिंह (50) के रूप में हुई है. परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार पारस सिंह बुधवार रात खेत के पास स्थित अपनी गौशाला में सोने गए थे. इसके बाद गुरुवार सुबह जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजने पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि पारस सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा है.  

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस का कहना है कि किसान की हत्या सोते समय धारदार हथियार से की गई है. घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. इस हत्या के पीछे जमीन विवाद और पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले पारस सिंह ने अपने घर से दूर खेत में एक गौशाला बनवाई थी और अक्सर वहीं सोते थे. बुधवार रात भी वह गौशाला में ही थे. वहीं धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस को आशंका है कि किसी ने पुरानी रंजिश या जमीन विवाद के चलते उन्हें अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं.

जमीन विवाद की आशंका

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने कहा कि मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अब तक की जांच में यह मामला आपसी जमीन विवाद का लग रहा है. पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में इन नए रूटों में चलेंगी बसें, पटना समेत कई जिलों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन