ePaper

#Bihar/Crime : भभुआ में व्यवसायी पुत्र से दिनदहाड़े पिस्टल सटा कर लूट लिये साढ़े 12 लाख

Updated at : 27 Mar 2017 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
#Bihar/Crime : भभुआ में व्यवसायी पुत्र से दिनदहाड़े पिस्टल सटा कर लूट लिये साढ़े 12 लाख

भभुआ सदर : बिहार के भभुआमें शहर के एक बड़े व्यवसायी सलोनी एंड स्कूटर तेल एजेंसी के प्रोपराइटर नंदू जायसवाल के बेटे आशीष जायसवाल से बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर सोमवार को दिनदहाड़े साढ़े 12 लाख लूट लिये और फरार हो गये. घटना दोपहर एक बजे की बतायी जा रही है. […]

विज्ञापन

भभुआ सदर : बिहार के भभुआमें शहर के एक बड़े व्यवसायी सलोनी एंड स्कूटर तेल एजेंसी के प्रोपराइटर नंदू जायसवाल के बेटे आशीष जायसवाल से बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर सोमवार को दिनदहाड़े साढ़े 12 लाख लूट लिये और फरार हो गये. घटना दोपहर एक बजे की बतायी जा रही है. उस वक्त पुराना चौक वार्ड संख्या 22 के रहनेवाले आशीष जायसवाल रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार व रविवार को बैंक बंद रहने के कारण दो दिनों के कलेक्शन के साढ़े 12 लाख रुपये को पिट्ठू बैग में रख कर सोमवार को व्यवसायी पुत्र आशीष बाइक से शहर के पंजाब नेशनल बैंक स्थित अपने खाते में जमा करने जा रहा था. वह वार्ड 17 में संतोष अग्रवाल के घर में स्थित अपने मां मुंडेश्वरी ट्रेडर नामक फर्म से रुपये लेकर सौ गज दूर रुचिका प्रेसवाली गली में पहुंचा, तो गली में लाल रंग की अपाचे बाइक बेतरतीब ढंग से खड़ी थी, जिसे बाइक के साथ मुंह बांधे खड़े तीन युवकों से हटाने को कहा.

इस पर एक युवक ने व्यवसायी पुत्र के कमर से पिस्टल सटा दी. वहीं, दो अन्य युवकों ने अचानक व्यवसायी पुत्र की पीठ से रुपये से भरा बैग उतार लिया. इसके बाद तीनों अपराधी अपनी बाइक से चौक पुराना थाने के रास्ते भाग निकले. व्यवसायी पुत्र के अनुसार, अपराधियों ने मात्र पांच से 10 मिनट के अंदर इस घटना को अंजाम दे दिया. हालांकि, उसने शोर मचाया और लोग भी जुटे, लेकिन अपराधी फरार हो गये. इसके बाद नगर थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गयी.

सूचना मिलते ही एएसपी जगन्नाथ रेड्डी, नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह दल-बल के साथ पुराना चौक पहुंचे और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के भागनेवाले रास्तों पर भेजा, लेकिन तब तक सभी अपराधी रुपये लूट कर काफी दूर जा चुके थे. उधर, शहर में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की गहनता से जांच की.

इस दौरान एसपी ने पुराना चौक स्थित रुचिका प्रेस की गली का मुआयना करते हुए चौक से लेकर सब्जी मंडी रोड तक लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा, लेकिन फुटेज में लाल रंग की अपाचे से मुंह बांधे भागते अपराधी तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अन्य कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा. शहर में दिनदहाड़े हुई भारी भरकम लूट के संबंध में एसपी का कहना है कि पुलिस लूट की घटना की जांच में जुटी हुई है. इस मामले में संदिग्ध एक युवक को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा एजेंसी के सभी स्टाफ से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन