रेल पुलिस ने औरंगाबाद के बीमार यात्री को पहुंचाया अस्पताल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम. दिल्ली से घर लौट रहे एक बीमार यात्री को रेल पुलिस ट्रेन से उतार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. इसकी सूचना यात्री के परिजनों को दी गयी है. जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के महंदिया थाना क्षेत्र के बेलांव निवासी छोटन राम (पिता मनदीप राम) दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम […]
विज्ञापन
सासाराम. दिल्ली से घर लौट रहे एक बीमार यात्री को रेल पुलिस ट्रेन से उतार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. इसकी सूचना यात्री के परिजनों को दी गयी है. जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के महंदिया थाना क्षेत्र के बेलांव निवासी छोटन राम (पिता मनदीप राम) दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है.
गुरुवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से लौट रहा था. ट्रेन में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. ट्रेन के सासाराम पहुंचने पर सहयात्रियों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी़ थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि यात्री के परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी है. परिजन खबर लिखे जाने तक पहुंचनेवाले थे. बताया जा रहा है कि यात्री को ठंड लग गयी है. इसका समान सुरक्षित है. स्थिति सामान्य होने पर यात्री स्वयं इस की जानकारी देगा. डॉक्टरों ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर है. मगर खतरे से बाहर है. ठंड लगने से अचानक इसकी तबीयत बिगड़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










