चौक-चौराहों पर अलाव जलाने का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम शहर : जिला प्रशासन ने ठंड व कोहरे के बढ़ते प्रभाव से राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को चौक-चौराहों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी व अंचल के सीओ को चिह्नित स्थलों व चौक-चौराहों पर सुबह-शाम अलाव जलाने का निर्देश […]
विज्ञापन
सासाराम शहर : जिला प्रशासन ने ठंड व कोहरे के बढ़ते प्रभाव से राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को चौक-चौराहों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी व अंचल के सीओ को चिह्नित स्थलों व चौक-चौराहों पर सुबह-शाम अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है. ताकि, लोग आग ताप कर शरीर गर्म कर सकें. इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. इस मद में राशि नहीं होने के बावजूद अन्य मद से तत्काल अलाव की व्यवस्था करने को कहा गया है.
राशि उपलब्ध होने पर सामंजन कर लिया जायेगा. अलाव जलाने की व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जायेगी. अक्सर शिकायत मिलती है कि अलाव जला नहीं और राशि भी खर्च हो गई.राशि की बंदरबांट या दुरुपयोग न हो, इसके लिए निगरानी टीम गठित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










