देखिए, यह तालाब नहीं डेहरी का राजमार्ग है
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एनएच-टू सी मार्ग पर बीचोंबीच बना एक गड्ढा. गड्ढा दे रही दुर्घटना को दावत संसद से सड़क का जायजा लेने की अपील अकबरपुर : अकबरपुर डेहरी एनएच-टू सी मार्ग अब तालाबों की शक्ल में आ गया है. क्षेत्र की जनता जान जोखिम में लेकर इस पथ पर सफर करने को मजबूर हैं और अपने बच्चों […]
विज्ञापन
एनएच-टू सी मार्ग पर बीचोंबीच बना एक गड्ढा.
गड्ढा दे रही दुर्घटना को दावत
संसद से सड़क का जायजा लेने की अपील
अकबरपुर : अकबरपुर डेहरी एनएच-टू सी मार्ग अब तालाबों की शक्ल में आ गया है. क्षेत्र की जनता जान जोखिम में लेकर इस पथ पर सफर करने को मजबूर हैं और अपने बच्चों को स्कूल भेजने में चिंतित रहते हैं. ढेलाबाद निवासी ललन सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सांसद छेदी पासवान इस क्षेत्र से जीते हैं, अगर वे क्षेत्र का भ्रमण करें तब न जनता की समस्या से अवगत होंगे कि 50 किमी का यह पथ जान हथैली में रखकर चार से पांच घंटे में लोग तय करते हैं. वहीं कांग्रेस के चेनारी विधान सभा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि यह सड़क आये दिन मौत को दस्तक देती है. मरीज को अगर इस पथ से ले जाया गया तो रास्ते में ही वह दम तोड़ देगा. सन् 2004 में जब यह सड़क तत्कालीन सांसद मीरा कुमार द्वारा पारित करायी गयी थी. उस वक्त क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ी थी कि अब यह सड़क बन
जायेगी और क्षेत्र का विकास होगा मगर विडंबना है कि यह सड़क हमेशा राजनीति का शिकार रही और क्षेत्र की जनता अनुमंडल या जिला से जुड़ने में हमेशा परेशान रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










