‘11 करोड़ राजस्व की हुई वसूली’

Published at :05 Jan 2014 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
‘11 करोड़ राजस्व की हुई वसूली’

सासाराम (ग्रामीण) : डीएम संदीप कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक की, जिसमें 11 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्ति होने की बात कहते हुए डीएम ने कार्रवाई जारी रखने की बात कही. डीएम ने नियमित मीटर रीडिंग करने तथा रिडिंग को अपटूडेट करने, डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : डीएम संदीप कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक की, जिसमें 11 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्ति होने की बात कहते हुए डीएम ने कार्रवाई जारी रखने की बात कही.

डीएम ने नियमित मीटर रीडिंग करने तथा रिडिंग को अपटूडेट करने, डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा छापेमारी जारी रखने का निर्देश दिया. बैठक में सभी कार्यपालक पदाधिकारी, अधीक्षण अभियंता, अनुमंडल विद्युत पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंताओं ने भाग लिया. डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया तथा निर्देशों का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन