निजी नलकूप पर किसानों को मिलेगा अनुदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2019 9:16 AM
अनिल कुमार, डेहरी नगर : अब किसानों को बारिश का इंतजार नहीं करना होगा. सिंचाई के लिए सरकार ने नलकूप व मोटर के लिए अनुदान देने की योजना शुरू की है. इस योजना से पहाड़ी के तराई वाले असिंचित भूमि की सिंचाई में सुविधा होगी. बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना अंतर्गत किसानों को अब नलकूप […]
अनिल कुमार, डेहरी नगर : अब किसानों को बारिश का इंतजार नहीं करना होगा. सिंचाई के लिए सरकार ने नलकूप व मोटर के लिए अनुदान देने की योजना शुरू की है. इस योजना से पहाड़ी के तराई वाले असिंचित भूमि की सिंचाई में सुविधा होगी. बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना अंतर्गत किसानों को अब नलकूप के लिए अनुदान मिलेगा. इसके अलावे मोटर पंप पर भी किसान अनुदान का लाभ उठा सकेंगे. बिहार भूजल विकास मिशन के तहत जिले में यह योजना लागू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










