भारतीय संस्कृति व सभ्यता का अंग है पंचायती राज व्यवस्था
Updated at : 06 Sep 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम : भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अंग पंचायती राज व्यवस्था माना जाता है, देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू है, लेकिन अब तक जो जिम्मेदारियां अधिकारियों, कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को निभानी चाहिए, वह नहीं हो रही. उक्त बातें उप विकास आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को ग्राम पंचायतों के विकास के लिए समाहरणालय परिसर […]
विज्ञापन
सासाराम : भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अंग पंचायती राज व्यवस्था माना जाता है, देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू है, लेकिन अब तक जो जिम्मेदारियां अधिकारियों, कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को निभानी चाहिए, वह नहीं हो रही.
उक्त बातें उप विकास आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को ग्राम पंचायतों के विकास के लिए समाहरणालय परिसर स्थित जनता दरबार हॉल में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकार के रूप में ग्राम पंचायत स्थानीय नागरिकों को बुनियादी सेवाओं के वितरण और गरीबों और हाशिए पर आये लोगों की कमजोरियों को दूर करता है. यह केवल उपलब्ध संसाधनों के कुशल और जिम्मेदार उपयोग के माध्यम से अच्छी तरह से सोची योजनाओं के कार्यान्वयन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है.
जिला पंचायत राज पदाधिकारी अजय शंकर मिश्र ने कहा कि ग्राम पंचायत के मुख्य कामकाज के हिस्से में एक कुशल और मजबूत योजना प्रक्रिया आवश्यक हो जाती है. उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के तहत विभिन्न अधिकारों व कर्तव्यों का हवाला देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत डेवलपमेंट के लिए हम सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कदम से कदम मिला कर चलना होगा, तभी पंचायतों का विकास संभव हो सकेगा.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांच व छह सितंबर को सासाराम, शिवसागर, चेनारी, करगहर, कोचस, सूर्यपूरा, नोखा, संझौली व दिनारा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति प्रमुख व प्रखंड स्तरीय सभी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी, बीपीएम सुयोग्य कर्मी तथा सुयोग्य निर्वाचित प्रतिनिधि प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है.
ये सभी अपने प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अधीनस्थ पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करेंगे. वहीं सात से नौ सितंबर को दावथ, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, राजपुर, अकोढ़ीगोला, डिहरी, तिलौथू, रोहतास व नौहट्टा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति प्रमुख व प्रखंड स्तरीय सभी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी, बीपीएम सुयोग्य कर्मी तथा सुयोग्य निर्वाचित प्रतिनिधि प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
मौके पर डीपीआरओ डॉ किशोर कुमार आनंद, डीएम इसी रोहतास बैजनाथ कुमार, डीएसडीसी सबुफा कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सासाराम दीपक कुमार, रोहतास चंदन कुमार, नासरीगंज अमित कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक काराकाट पुजा सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अकोढ़ीगोला स्वतंत्र कुमार लाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




