बालू लदे वाहनों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं, सड़कों पर तेज गति से चलते हैं ओवरलोडेड वाहन
Updated at : 15 May 2019 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर : जिले में बालू लदे वाहनों से लगातार दुर्घटना हो रही है. बालू लदे वाहन सड़कों पर तेज गति से चलते हैं. ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन बालू लदे वाहनाें की चपेट में आने किसी की मौत न हुई हो. एक ही चलान पर दिन भर सोन नदी से बालू ढोये जाते […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : जिले में बालू लदे वाहनों से लगातार दुर्घटना हो रही है. बालू लदे वाहन सड़कों पर तेज गति से चलते हैं. ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन बालू लदे वाहनाें की चपेट में आने किसी की मौत न हुई हो. एक ही चलान पर दिन भर सोन नदी से बालू ढोये जाते हैं. जल्दी-जल्दी अगली टीप लगाने के चक्कर में वाहन तेज गति से चलते हैं. लगातार दुर्घटना हाने के बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है.
जब बालू लदे वाहनों से दुर्घटना होती है, तो लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते है. तोड़-फोड़ करते हैं. यातायात ठप हो जाता है. सबको परेशानी होती है. प्रशासनिक तंत्र पंगु बन जाता है. बड़े अधिकारी इन वाहनों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन देते हैं. उस समय उनको किसी तरह लोगों को शांत करा यातायात शुरू करने की जिम्मेदारी होती है.
प्रशासन सख्त कार्रवाई करता, तो कितने लोगों कि जान बच जाती. बालू लदे वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं के मामले में एसपी सत्यवीर सिंह ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अपने थाना क्षेत्र में बालू लदे वाहनों पर नजर रखेंगे. लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई होगी.
पांच माह में दर्जनों लोगों की चली गयी जान
सोमवार की सुबह अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नावाडीह मोड़ पर बालू लदे एक ट्रैक्टर बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक अपने माता-पिता का एकलौता संतान था.
बहन कि विदाई के बाद उसके ससुराल समान पहुंचाने जा रहा था. इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और अकोढ़ीगोला-राजपुर पथ को जाम कर दिऐ दो घंटे तक यातायात बाधित हो गया था.
आठ मई को शहर से सटे बेदा रेड लाइट के समीप बालू लदे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े आॅटो को रौंद दिया. जिसमें आटो में बैठे चार बच्चे घायल हो गये घायलों में दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी.
9 मई की सुबह काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी बजार में बालू लदे दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गयी, जिसमें ट्रक के एक चालक की मौत हो गयी थी.
6 मई की रात बड्डी थाना क्षेत्र के रायपुर-सेमरी पथ पर बाइक सवार बीडीसी को बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया. जिसमें बीडीसी की मौके पर ही मौत हो गयी थी.
23 अप्रैल की सुबह अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक गांव के समीप मोपेड सवार दंमति को बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद डाला. जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी थी.
11 मार्च की दोपहर नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडीहा मोड़ के समीप ठेला पर ककड़ी बेच रहे अधेड़ को बालू लदे ट्रैक्टर रौंद डाला. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. 9 अप्रैल की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अदमापुर गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद डाला. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




