जीटी रोड पर बाइक से टकरा ऑटो पलटा, महिला की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर : कुम्हऊ गेट के पास एनएच दो पर बुलेट सवार व्यक्ति ने ऑटो में टक्कर मार दी. इससे ऑटो बीच सड़क पर पलट गया. इसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतका चेनारी थाना क्षेत्र के टिकारी गांव की […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : कुम्हऊ गेट के पास एनएच दो पर बुलेट सवार व्यक्ति ने ऑटो में टक्कर मार दी. इससे ऑटो बीच सड़क पर पलट गया. इसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतका चेनारी थाना क्षेत्र के टिकारी गांव की निवासी किरत यादव की पत्नी सनपतिया देवी बतायी जाती है.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना पर पहुंची शिवसागर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया और एनएचआइ एंबुलेंस कर्मियों से शव को सदर अस्पताल भिजवा दिया. मृतका के बेटे ने बताया कि मां सासाराम से इलाज करा गांव लौट रही थी.
इसी दौरान कुम्हऊ गेट के पास ऑटो अनियंत्रित होकर बुलेट से टकरा कर पलट गया. इस घटना में करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं. इलाज सासाराम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सुधांशु ने कहा कि यह घटना आॅटो चालक की लापरवाही से हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










