प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की दी गयी जानकारी

Updated at : 06 Mar 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की दी गयी जानकारी

सासाराम : डीआरडीए भवन के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का प्रशिक्षण आयोजित हुआ. जिसमें कर्मियों को उक्त योजना से संबंधित कई बिंदुओं की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में कहा कि श्रम व रोजगार मंत्रालय विगत 15 फरवरी को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लांच की है. अंतरिम बजट में घोषित […]

विज्ञापन
सासाराम : डीआरडीए भवन के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का प्रशिक्षण आयोजित हुआ. जिसमें कर्मियों को उक्त योजना से संबंधित कई बिंदुओं की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में कहा कि श्रम व रोजगार मंत्रालय विगत 15 फरवरी को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लांच की है. अंतरिम बजट में घोषित इस योजना को मंत्रालय ने हाल ही में अधिसूचित किया है. देश के असंगठित क्षेत्र में 42 करोड़ श्रमिक काम करते है.
उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभ 18-40 वर्ष की आयु की व्यक्ति को ही मिलेगा, जो समूह के घर से काम करने वाले श्रमिक, स्ट्रीर वेंडर, मिड डे मील श्रमिक, सिर पर बोझ ठोने वाला श्रमिक, ईंट भट्ठा मजदूर, कचरा उठाने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, भूमिहीन मजदूर, खेतिहर मजदूर, निर्माण मजदूर, जिसकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो, जिसकी सरकारी पेंशन नहीं मिलता हो आदि लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकता है. इधर, प्रशिक्षण के बाद दजर्नों मजदूरों के बीच इस योजना का कार्ड वितरण किया गया.
प्रशिक्षण का उद्घाटन डॉ शरत चंद्र संतोष ने किया. मौके पर सहायक आयुक्त अपूर्व गौतम, प्रशांत वर्मा, ईश्वर चंद्र लाल, दिलीप कुमार, प्रकाश सिंह बादल, सीएससी जिला प्रबंधक संजय कुमार पाल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन