रोहतास : बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, दो जवान घायल

Updated:
विज्ञापन
रोहतास : बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, दो जवान घायल

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : जिले के अकोढ़ीगोला में बालू माफियाओं ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. इसमें जवान दीपक कुमार व अक्षय कुमार घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करकटपुर में कराया गया. घटना रविवार की रात की है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती में पुलिस अकोढ़ी गांव […]

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : जिले के अकोढ़ीगोला में बालू माफियाओं ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. इसमें जवान दीपक कुमार व अक्षय कुमार घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करकटपुर में कराया गया. घटना रविवार की रात की है.

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती में पुलिस अकोढ़ी गांव के समीप बालू लदे चार ट्रैक्टर को पकड़ी. पुलिस वाहन के चालक जब्त ट्रैक्टर को लेकर थाने में आ रहे थे. इसी दौरान बाजार मोड़ के समीप 15-20 की संख्या में बालू माफिया ट्रैक्टरों को छुड़ाने के लिए ट्रैक्टर को चला रहे पुलिस के जवान पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. इसमें दो जवान चोटिल हो गये. इस मामले में अज्ञात 20 बालू माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, चारों ट्रैक्टरों के मालिक व चालक पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन