सड़क हादसे में आरा के चार कांवरियों की मौत

चेनारी (रोहतास) : चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप फोरलेन पर मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े कांवरियों के मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में चार कांवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी मृतक आरा के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के बेलाउर कुष्मा […]
चेनारी (रोहतास) : चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप फोरलेन पर मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े कांवरियों के मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में चार कांवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी मृतक आरा के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के बेलाउर कुष्मा गांव के रहनेवाले थे. कांवरिये वाहन का टायर पंक्चर होने पर उसे बनवाने के लिए सड़क किनारे रुके थे. गनीमत रही कि वाहन में सवार अधिकतर श्रद्धालु पेड़ के नीचे बैठे थे, नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था. इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पांच घंटे तक फोरलेन को जाम रख कर प्रदर्शन किया. अंचलाधिकारी के घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










